#Social

CG BREAKING: बलौदाबाजार हिंसा मामलें में डिलीवरी बॉय गिरफ्तार


Balodabazar. बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में हुई हिंसा को लेकर आगजनी और गिरफ्तारियों का दौर जारी है। आज पुलिस ने एक जोमेटो डिलेवरी बॉय को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक मुंगेली जिले का रहने वाला है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के दौरान युवक की पहचान हुई। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। अब तक 159 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि, दो दिन पहले पुलिस ने भीम क्रांतिवीर छात्र संघ प्रदेश अध्यक्ष गोपी बंदे और भीम क्रांतिवीर उपाध्यक्ष संदीप कोसले को गिरफ्तार किया है। अब तक 158 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इन दोनों आरोपियों पर आंदोलन की तैयारी, रूपरेखा बनाने, आंदोलन के लिए अनुमति और आयोजक समिति के अहम सदस्यों के रूप में शामिल होने का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान वीडियो, सीसीटीवी फुटेजों के आधार पर की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button