CG CRIME NEWS: अकलतरा में दिनदहाड़े की वारदात, स्कूटी की डिक्की से 3 लाख पार,

जांजगीर-चांपा। CG CRIME NEWS: जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में उठाईगिरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहां अकलतरा निवासी चिराग अग्रवाल राइस मिल से धान का भुगतान लेकर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान वे रास्ते में एक दुकान के पास सामान लेने के लिए रुके। तभी अज्ञात चोर ने मौके का फायदा उठाते हुए उनकी स्कूटी की डिक्की खोल दी और उसमें रखे करीब 3 लाख रुपये लेकर फरार हो गया।

घटना के बाद पीड़ित ने अकलतरा थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने आम जनता से अपील की है कि वे बड़ी रकम लेकर भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें और पैसे को सुरक्षित स्थान पर रखें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

The post CG CRIME NEWS: अकलतरा में दिनदहाड़े की वारदात, स्कूटी की डिक्की से 3 लाख पार, appeared first on Grand News.


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button