#Social

CG NEWS: अवैध शराब की सूचना पर कार्रवाई, गांव में मचा हड़कंप


Durg. दुर्ग। लंबे समय से अवैध महुआ शराब के निर्माण और बिक्री को लेकर लोगों की शिकायतें सामने आ रही थी। अब ‘सुशासन तिहार’ के तहत मिले आवेदनों के आधार पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पाटन क्षेत्र के तीन अलग-अलग स्थानों पर कलेक्टर और आबकारी अधिकारियों के निर्देश पर छापामार कार्रवाई की गई। सबसे बड़ी कार्रवाई रानीतराई थाना क्षेत्र के घोरारी गांव में हुई, जहां आबकारी निरीक्षक अरविंद साहू के नेतृत्व में टीम ने वर्षों से चल रहे अवैध शराब निर्माण पर नकेल कसी।
टीम ने छापेमारी कर 250 लीटर महुआ शराब और 20 क्विंटल महुआ लहान जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया। गांव में 15 अवैध भट्ठियां भी मिलीं, जिन्हें मौके पर ही ध्वस्त कर दिया गया। हालांकि, कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। इस संबंध में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। इसी तरह एक अन्य मामले में सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त आवेदन पर कार्रवाई करते हुए ग्राम गाड़ाडीह में आरोपी नैनदास के कब्जे से 53 पाव मसाला मदिरा जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button