#Social

Lakhisarai: किशोर- किशोरियों की सशक्तिकरण के लिए कौशल उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित


Lakhisarai लखीसराय। जिला महिला एवं बाल विकास निगम के जिला परियोजना प्रबंधक डॉ मनोज कुमार सिंहा, केन्द्र प्रशासक पूनम कुमारी व मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार, लैंगिक विशेषज्ञ नवीन कुमार की अध्यक्षता में पिपरिया प्रखंड के रामचन्द्रपुर पंचायत सरकार भवन सभागार में महिला एवं बाल विकास निगम व यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में उड़ान परियोजना के अंतर्गत बाल रक्षा भारत के सहयोग से पिपरिया प्रखंड के पंचायत सैदपुरा, पिपरिया,मोहनपुर,वलिपुर, रामचंद्रपुर इत्यादि से किशोर किशोरियों को सशक्त व मजबूत बनाने हेतु 21वीं सदी के कौशल ऑन लाइन और ऑफ लाइन सीखने के माध्यम उन्मुखीकरण कार्यशाला की गई। जिसमें डीपीएम मनोज कुमार ने 21वीं सदी के कौशल से तात्पर्य ज्ञान, जीवन कौशल , कैरियर कौशल, आदतों और गुणों से जो आज की दुनिया में छात्रों की

सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, विशेष रूप से तब जब छात्र कॉलेज, कार्यबल और वयस्क जीवन की ओर बढ़ते हैं।

पुनः जिला समन्वयक आरिफ हुसैन बाल रक्षा भारत द्वारा किशोर किशोरी को अपने सपने संवारने के लिये कौशल की जानकारी देते हुए युवा हब एवम् कंप्यूटर संबंधित अन्य कोर्स पर विस्तृत रूप से जानकारी दिए।पुन: जिला लखीसराय से महिला एवं बाल विकास निगम के (लैंगिक विशेषज्ञ)नवीन कुमार द्वारा बाल विवाह, दहेज प्रथा के विरुद्ध तथा फ्रॉड कॉल पर विस्तार से जानकारी दी गई और उससे निजात के लिए टोल फ्री नंबर-1098, 181, 112 इत्यादि पर विस्तार से चर्चा की गई।उसके उपरांत प्रखंड समन्वयक (बाल रक्षा भारत ) के द्वारा किशोर किशोरियों को कौशल सीखने पर जोर दिया गया ताकि जीवकोपार्जन का रास्ता मिल सके। पुनः बाल अधिकार,बाल विवाह, बाल श्रम, नशा, दहेज प्रथा के विरुद्ध आवाज उठाने पर जोर दिया गया तथा किशोर किशोरी की सशक्तिकरण के लिए विकास मित्र द्वारा बनाए गए समूह के साथ मासिक बैठक करने की बात कल्याण पदाधिकारी द्वारा की गईl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button