छत्तीसगढ़ में ड्रग्स की तस्करी करने वाले रैकेट का हुवा पर्दाफाश, मुम्बई के ड्रग तस्करों से सौदा करती थी यह लड़की
दुर्ग-भिलाई में ड्रग्स की तस्करी करने वाले रैकेट की बड़ी चेन का खुलासा हुआ है। पुलिस ने बुधवार की शाम राजेंद्रनगर में छापा मारकर तस्कर हर्षवर्धन शर्मा और उसकी सहयोगी युवती प्रीत कौर निरंकारी को पकड़ा। प्रीत मुंबई के ड्रग्स तस्करों से सौदा करती थी। रायपुर सप्लाई होने के बाद हर्षवर्धन और प्रीत राजधानी सहित राज्य के दूसरे बड़े शहरों में एजेंटों के बेचते थे।
पुलिस की घेरेबंदी में फंसने के दौरान भी उनकी कार से ड्रग्स मिला है। पुलिस को प्रीत और हर्ष के बारे में क्लू ड्रग्स पैडलर रायडेन के फोन से मिला था। रायडेन मुंबई का ड्रग पेडलर है। पुलिस ने रायडेन को करीब दो महीने पहले पकड़ा था। उसी के बाद से ही प्रीत और हर्ष पुलिस के निगाह में थे।
पुलिस को बुधवार को सूचना मिली कि प्रीत कौर और हर्षवर्धन कार में ड्रग्स लेकर सप्लाई करने जा रहे हैं। पक्की खबर के बाद उन्हें पकड़ा गया। एसएसपी अजय यादव ने बताया ड्रग्स मामले में अब तक नाइजीरियन समेत 18 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सभी के जब्त मोबाइल की जांच चल रही है।
साइबर सेल और प्रशिक्षु आईपीएस अंकिता शर्मा की स्पेशल टीम ड्रग्स के रैकेट के जांच कर रही है। स्पेशल टीम की जांच के दौरान ही मुंबई के ड्रग्स पैडलर रायडेन के मोबाइल में रायपुर-भिलाई के आधा दर्जन युवक-युवती का नंबर मिला। फोन नंबरों का काॅल डिटेल निकाला गया। उसी में भिलाई की प्रीत कौर का नंबर मिला।




