छत्तीसगढ़ – पुलिस कांस्टेबल ने सहकर्मी हवलदार की बेटी से कई बार किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर मुकरा
शिकायत के आधार पर नेवई थाना में आरक्षक के पद पर पदस्थ हुलेश्वर साहू के खिलाफ दुष्कर्म का मामला रजिस्टर किया गया
पुलिस कांस्टेबल ने सहकर्मी हवलदार की बेटी से शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है उसके बाद शादी के वादे से मुकर गया। मिली जानकारी के मुताबिक दुर्ग के पद्मनाभपुर पुलिस चौकी में 23 वर्षीय युवती ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
Read Also – महिला का था दो लोगो से प्रेम संबंध , एक दिन दोनों पहुँच गए साथ फिर….
पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला रजिस्टर कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी आरक्षक अभी फरार है जिसकी तलाश दुर्ग पुलिस कर रही है। शिकायत के आधार पर नेवई थाना में आरक्षक के पद पर पदस्थ हुलेश्वर साहू के खिलाफ दुष्कर्म का मामला रजिस्टर किया गया है।


