मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेश में छात्राओं, बच्चियों और महिलाओं के लिए विशेष अभियान की शुरूआत की जिसका नाम हमर बेटी हमर मान दिया गया है। इस अभियान के तहत महिलाओं से जुड़े अपराधों पर नियंत्रण एवं उनकी सुरक्षा के लिए कई तरह के प्रावधान किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी जनता से साझा की है।





