उप्र में 17 सीटों पर कांग्रेस को करना पड़ा संतोष, 63 सीटें सपा व सहयोगी दलों को
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन का सस्पेंस अब खत्म हो गया है. सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे काे लेकर अब समझौता हो गया है. दोनों पार्टियों के नेताओं ने एक साथ प्रेस कांफ्रेंस करके इसका ऐलान कर दिया है. राजधानी लखनऊ में आज शाम इसकी घोषणा हुई.
उत्तर प्रदेश की 17 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी. बाकी 63 सीटें सपा या अन्य सहयोगी दलों के हिस्से आएंगी. सपा अब तक 31 सीटों पर उम्मीदवाद घोषित कर चुकी है. कांग्रेस रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, फतेहपुर सीकरी, बांसगांव, सहारनपुर, प्रयागराज, महाराजगंज, वाराणसी, अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, सीतापुर, बाराबंकी और देवरिया से उम्मीदवार उतारेगी.
बता दें कि सपा की पहली लोकसभा उम्मीदवारों की सूची 30 जनवरी को सामने आई थी. जिसमें 16 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी. इसके बाद 19 फरवरी को दूसरी और 20 फरवरी को तीसरी सूची जारी की. सपा ने अब तक यूपी की 80 लोकसभा सीट पर 31 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं.
आपको ये भी बताते चलें कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को केवल एक सीट देने का आफर किया है।




