देश दुनियाशहर एवं राज्य

दलित युवती से रेप, विपक्ष ने सरकार को घेरा

राजस्थान के करोली में दलित युवती के साथ ज्यादती और उसकी पहचान छुपाने के लिए चेहरे पर एसिड डालने की घटना की एमपी की पूर्व मंत्री और बीजेपी की प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनीस ने कडे शब्दों में निंदा की है। पत्रकारों से चर्चा में चिटनीस ने राजस्थान के एनसीआरबी के हवाले बताया कि राजस्थान में महिला अत्याचार, अनाचार उत्पीडन के मामले बढ़े है। राजस्थान में बढती रेप की घटनाओं के लिए राजस्थान सरकार साफ तौर से दोषी है।

अगर एमपी में कोई बिटिया की तरफ आंख उठाकर देखता है तो सीएम शिवराज सिंह चौहान के राज में तत्काल उस पर एफआईआर होती है। अगर जघन्य अपराध है तो आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने में भी देरी नहीं की करते हैं। एमपी देश का पहला ऐसा राज्य है महिलाओं के साथ अनाचार अत्याचार बलात्कार करने वाले आरोपी के खिलाफ फांसी की सजा का प्रावधान विधानसभा में पारित किया गया। उन्होंने कहा कि बेटी या महिला के साथ बलात्कार दुराचार विकृत मानसिकता का घोतक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button