#Social

Crime: पड़ोसी ने किया चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म


दिल्ली Delhi: बाहरी-उत्तरी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में चार साल की एक बच्ची के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।पुलिस के मुताबिक आरोपी व्यक्ति (22) को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना के बाद कुछ गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर को आग लगाने की कोशिश की।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम को यौन उत्पीड़न के संबंध में एक कॉल प्राप्त हुई। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी को आरोपी टॉफी के बहाने बहला-फुसलाकर ले गया था और वह शाम करीब छह बजे वापस लौटी।
आरोपी युवक पीड़ित बच्ची का पड़ोसी है। Police Van ने पीड़िता को तुरंत बीएसए अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसकी जांच की। पीड़िता की चिकित्सा जांच कराई गई तथा काउंसलरों द्वारा उसकी काउंसलिंग की गई।
काउंसलिंग के बाद पीड़ित बच्ची को सुरक्षित उसके माता-पिता को सौंप दिया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की धारा 6/18 के अलावा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण अधिनियम) के तहत प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने बताया कि तुरंत कई टीमें गठित की गईं और आरोपी के संभावित ठिकानों पर कई छापे मारे गए और आरोपी को बृहस्पतिवार को पकड़ लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button