CSK vs LSG, IPL 2026 53rd Match Preview: एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)
Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants, TATA Indian Premier League 2026 53rd Match Preview Details: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 53वां मुकाबला आज यानी 10 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (CSK vs LSG) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 3:30 बजे से खेला जाएगा. लएसजी की टीम अपना पिछला मैच आरसीबी के खिलाफ जीतकर आ रही है और टीम के पास अब खोने को भी नहीं बचा है. लेकिन सीएसके के लिए जीत काफी जरूरी है, क्योंकि टीम के पास प्लेऑफ में पहुंचने का मौका है. इससे पबले जानते हैं कि चेपॉक की पिच से गेंदबाज या बल्लेबाज किसे फायदा मिलने वाला है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स की अगुवाई रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikawad) कर रहे हैं, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: RR vs GT, IPL 2026 52nd Match Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 53वें मुकाबले में दोनों टीमों के लिए जीत बेहद जरूरी है. चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस सीजन अब तक 10 मुकाबले खेले हैं. जिसमें टीम को पांच मैचों में जीत और पांच मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. दूसरी तरफ, लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी 10 मुकाबले खेले हैं. जिसमें टीम सिर्फ तीन मुकाबले जीत सकी है, जबकि सात मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति बेहतर करना चाहेंगी.
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स हेड टू हेड (CSK vs LSG Head To Head)
आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपरकिंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक कुल छह मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स ने तीन मुकाबलों में जीत दर्ज की है. वहीं, चेन्नई सुपरकिंग्स को दो मुकाबलों में जीत मिली है. एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकल सका था. पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 5 विकेट से जीत हासिल की थी. वहीं आईपीएल 2024 में हुए दोनों मुकाबलों में लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीत दर्ज की थी.
एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (MA Chidambaram Stadium Pitch Report)
टाटा आईपीएल 2026 का 53वां मुकाबला आज यानी 10 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. चेन्नई की पिच लाल मिट्टी से बनी है जो आमतौर पर स्पिनरों को मदद करती है. हालांकि, शुरुआती कुछ ओवरों में तेज गेंदबाजों को फायदा मिलता है. यहां की विकेट अमूमन सूखी और सख्त होती है जो मैच आगे बढ़ने के साथ और खराब होती जाती है. बल्लेबाजों को बड़े-बड़े शॉट्स लगाने के लिए नजरें जमाने होती है. हाउस्टेट के मुताबिक, आईपीएल में यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 165 रन है.
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2026 के प्रमुख खिलाड़ी (CSK vs LSG IPL 2026 Key Players To Watch Out): रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, नूर अहमद और प्रिंस यादव जैसे खिलाड़ी इस मुकाबले में अहम भूमिका निभा सकते हैं.
वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दूसरे को कर सकते हैं परेशान (CSK vs LSG Mini Battle): रुतुराज गायकवाड़ और मोहम्मद शमी के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है. वहीं, मिचेल मार्श और नूर अहमद की भिड़ंत भी मैच का रुख तय कर सकती है. स्पिन में निकोलस पूरन और अकील हुसैन के बीच टक्कर रोमांचक हो सकती है.
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच 53वां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा. (CSK vs LSG 53rd Match Date And Venue)
टाटा आईपीएल 2026 का 53वां मुकाबला आज यानी 10 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.
भारत में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं. (CSK vs LSG 53rd Match Live TV Channel Telecast In India)
टाटा आईपीएल 2026 का 53वां मुकाबला आज यानी 10 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.
भारत में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें. (Where To Watch CSK vs LSG 53rd Match Live Streaming In India)
टाटा आईपीएल 2026 का 53वां मुकाबला आज यानी 10 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (CSK vs LSG 53rd T20 Match Playing Prediction)
चेन्नई सुपरकिंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी और गुरजपनीत सिंह.
लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव.
नोट: चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.




