छत्तीसगढ़शहर एवं राज्य

भूपेश कैबिनेट के फैसले, देखिए आचार संहिता के पहले भूपेश कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले

रायपुर। प्रदेश में आचार संहिता लगने से पहले आज हुई छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए इनमें मिलेट्स फसलों के समर्थन मूल्य में वृद्धि के अलावा महुआ बोर्ड का गठन, स्वास्थ्य कर्मचारियों की बर्खास्तगी की कार्रवाई को शून्य घोषित किया गया तथा राज्य के विद्युत कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन योजना लागू की गई।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि वितरण कार्यक्रम में मिलेट्स उत्पादक किसानों के हित में बड़ी घोषणा की है. सीएम बघेल ने कोदो और कुटकी के समर्थन मूल्य में वृद्धि की घोषणा की है. कोदो का समर्थन मूल्य 3000 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़कर 3200 रुपये प्रति क्विंटल करने और कुटकी का समर्थन मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़कर 3350 रुपये प्रति क्विंटल करने की घोषणा की गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button