#Social
Delhi: राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में भारी बारिश

Delhi दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह से ही कई स्थानों पर हल्की व भारी बारिश हुई। साथ ही कई जगहों पर अब भी भारी बारिश हो रही है जो शुक्रवार को जारी रह सकती है। इससे पहले गुरुवार को देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन सुनने के लिए लाल किले पर एकत्र हुए गणमान्य व्यक्तियों और आम लोगों का स्वागत हल्की बारिश ने किया, लेकिन इस दौरान अत्यधिक उमस से कई लोगों को असुविधा हुई।




