#Social

Deputy CM मुकेशी अग्रिहोत्री ने किया मेघा हेल्थ कैंप का शुभारंभ


Una. ऊना। हिमोत्कर्ष साहित्य,संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद द्वारा रोटरी क्लब ग्रेटर, इन्नर व्हील क्लब, प्रेस क्लब, गुरु का लंगर सेवा समिति ट्रस्ट, युवा सेवा क्लब व ऊना जनहित मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को जिला आर्युवेदिक अस्पताल ऊना में बहु विशेषज्ञ नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने किया। जबकि कार्यक्रम में विशिष्टातिथि के रूप में बाबा फरीद यूनिवर्सिटी आफ हैल्थ साईंस के पूर्व कुलपति व स्पाईन विशेषज्ञ डा.राज बहाुदर उपस्थित हुए। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार पर बेहतर स्वास्थय सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए कृतसंकल्प है। इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे है। प्रदेश में स्वास्थय सेवा के क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थय शिविरों के आयोजन से लोगों को विशेषज्ञ चिक्तिसा सुविधा प्राप्त होती है। उन्होंने समस्त रोगियों के स्वास्थय लाभ की कामना की। उन्होंने कहा कि इस स्वास्थय जांच शिविर से लोगों को विशेषज्ञ चिक्तिसकों की सेवाएं मिलेगी,वहीं विभिन्न प्रकार के टेस्ट की सुविधा के साथ-साथ दवाईंया भी वितरित की जाएगी। विशिष्टातिथि डा.राज बहादुर ने शिविर के आयोजन के लिए सभी

सामाजिक संस्थाओं को साधुवाद दिया।

उन्होंने कहा कि ऊना में सामाजिक संस्थाओं की भूमिका हमेशा सकारात्मक रही है। कार्यक्रम को हिमोत्कर्ष संस्था के प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से जरुरतमंद लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं मिलती है। उन्होंने कहा कि हिमोत्कर्ष सामाजिक सरोकारों को अपनाते हुए समय-समय पर ऐसे शिविरों का आयोजन करती है। शिविर में 450 के करीब रोगियों की जांच की। चिक्तिसकों को किया गया सम्मानित शिविर में सेवाएं देने वाले डा.शिवपाल कंवर,एमडी आर्थो,डा.राहुल कौंडल एमडी मेडिसिन,डा.उमेश कुमार ईएनटी सर्जन,डा.विवभ गुलाटी आई सर्जन,डा.स्वींकी जैन स्त्री रोग विशेषज्ञ,डा.आशना शर्मा,शिशु रोग विशेषज्ञ,डा.राहुल राय जनरल सर्जन,डा.दिव्यांश शर्मा आर्थो विशेषज्ञ,डा.कपिल भरवाल दंत रोग विशेषज्ञ,फार्मेसी आफिसर नीरज,डा.शशांक कौशल,डा.मनु प्रिया,फार्मासिस्ट कुसुम लता,स्टाफ नर्स नीलम,एलटी वीरेंद्र,दिनेश कुमारी,राहुल व नीतिश को मुख्यातिथि डिप्टी सीएम मुकेश अग्रिहोत्री व विशिष्टातिथि डा.राज बहादुर ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वहीं शिविर में हिमोत्कर्ष संस्था के प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर, महासचिव डा. रविंद्र सूद,यशपाल ठाकुर,जिलाध्यक्ष कर्णपाल सिंह मनकोटिया, सुरेश शर्मा, विजय साहनी, एमएम गर्ग, सुधीर कुमार, ईशान ऐरी,अश्विनी सैणी, मुनिंद्र अरोड़ा, रविंदर डोगरा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button