राजधानी में दोहरा हत्याकांड, पत्नी और बच्ची को बेरहमी से उतारा मौत के घाट

Double homicide in the capital, brutally killed wife and child

 राजधानी रायपुर में एक और मर्डर की वारदात हुई है। इस बार शहर दोहरे कत्ल की वजह से सकते में हैं। हालांकि रायपुर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए वारदात के कुछ घंटे बाद ही एक आरोपी को धर दबोचा है। आरोपी ने महिला और उसके मासूम बच्ची दोनों की हत्या कर दी थी। घटना राजधानी के तेलीबांधा इलाके का है। शक है कि आरोपी ने महिला से बदला लेने के लिए इस तरह के वारदात को अंजाम दिया है। पुछताछ में ये बातें सामने आयी है कि महिला ने दो साल पहले आरोपी पर रेप का आरोप लगाया था। मृतिका की पहचान 20 वर्षीय रोमा यादव के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र के कृषि मेला मैदान के पीछे अब से कुछ देर पहले ही मैदान में एक महिला और उसकी बच्ची का शव देखा गया है, जिसकी सूचना तेलीबांधा थाने में दी गई है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। शव को देखकर ऐसा लग रहा था, जैसे आरोपी ने पहले महिला से विवाद किया उसके बाद चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।

महिला की हत्या के बाद आरोपी ने मासूम बच्ची को रेलवे ट्रेक में फेंक दिया। ट्रेन की चपेट में आने के बाद बच्ची के दो टुकड़े हो गये। पुलिस ने महिला और बच्चे का शव बरामद कर लिया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। साथ ही इस मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button