खेत गए युवक की कुदाल मार कर दी हत्या, पत्नी का रो रोकर बुरा हाल, गांव में पसरा मातम
बिहार – प्याज के खेत में राख डालने गए युवक की हत्या कर दी गई। घटना दाउदनगर के सोना पुल के पास की है। बताया जा रहा है कि दोपहर को जब युवक घर नहीं पहुंचा तो पत्नी उसे ढूंढने के लिए खेत पर चली गई। जब पत्नी ने खून से लथपथ पति की लाश देखी तो वह वही बेहोश हो गई। कुछ देर बाद जब ग्रामीणों की नजर लाश पर पड़ी तो वह हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान दाउदनगर के ठाकुर बिगहा गांव निवासी अरुण कुमार महतो (45) के रुप में की गई।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके में पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दाउदनगर SDPO राज कुमार तिवारी ने बताया कि युवक की मौत धारदार हथियार से किया गया हैं जांच के दौरान यह पता चला कि युवक का स्थानीय लोगों से किसी बात को लेकर कोई विवाद चल रहा था। पुलिस इस मामले में परिजनों से भी पूछताछ कर रहे है।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार अरुण सुबह-सुबह ही प्याज के खेत में राख डालने चला गया था। इसी दौरान छिपे बैठे अपराधियों ने कुदाल से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि सुबह घना कोहरा था। अपराधियों ने कोहरे का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने कहा कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




