किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दबाने की कोशिश
शादी समारोह में शामिल होने गई 14 वर्षीया किशोरी से आधा दर्जन लोगों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है । पीडि़ता बेहद खराब हालत में घर पहुँची थी, इस भयावह वारदात को गाँव में ही दबाने की कोशिश हुई लेकिन अंततः सूचना पुलिस के आला अधिकारियों तक पहुँची और मामले की रिपोर्ट आठ दिन बाद दर्ज की गई है।
घटना 12 मार्च की बताई गई है जबकि किशोरी शादी समारोह में शामिल होने पहुँची थी, वहीं युवकों का समूह उसे बाईक पर ले गया। युवकों की संख्या 6 बताई जा रही है। इन्हीं युवकों ने किशोरी से गैंगरेप किया और उसे मरणासन्न छोड़ कर भाग गए।
पंडरापाट थाने में मामले में दर्ज कर लिया गया है। और मामले के प्रमुख आरोपी बताए जा रहे शिव कुमार को पुलिस ने पकड़ लिया है, शेष आरोपियों की तलाश जारी है।




