छत्तीसगढ़शहर एवं राज्य

छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी ; कैबिनेट में हो सकता है कर्मचारियों के हित में बड़ा ऐलान

रायपुर
प्रदेश में संविदा और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। इसी बीच कर्मचारियों से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है। इस खबर के बाद कर्मचारी खुशी से झूम उठेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि 6 जुलाई को भूपेश कैबिनेट की बैठक होने वाली है।

मिल जानकारी के अनुसार, कैबिनेट की इस बैठक में कर्मचारियों के हित में फैसला लेते हुए प्रदेश सरकार नियमितिकरण के प्रस्ताव को मंजूर कर सकते हैं। नियमितिकरण के मामले में डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि, फिलहाल सभी विभागों की जानकारी मंगाई है। सभी से चर्चा के बाद ही किसी निर्णय पर पहुंचेंगे।

बता दें कि, सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ ने कल से अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया है। इस आंदोलन से स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग समेत कई विभागीय कार्य प्रभावित होंगे। सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि नियमितीकरण की मांग पूरी नहीं होने के कारण कर्मचारियों ने आंदोलन करने का फैसला किया है।

इधर विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन भी इसी माह से हड़ताल पर जाने की तैयारी में हैं। कर्मचारियों के सभी संगठनों की बैठक शीघ्र बुलाई गई है जिसके बाद शासन से चर्चा के प्रयास किए जाएंगे यदि ये चर्चा विफल होती है तो लाखों कर्मचारी 1 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button