GT vs PBKS, IPL 2026 46th Match Live Streaming: आज गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)
Gujarat Titans vs Punjab Kings, TATA Indian Premier League 2026 46th Match Live Streaming And Telecast Details: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 46वां मुकाबला आज यानी 3 मई को गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स (GT vs PBKS) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. पंजाब किंग्स इस समय शानदार फॉर्म में है और पॉइंट्स टेबल में ऊपरी स्थानों पर बनी हुई है. पंजाब की टीम ने अब तक 7 मुकाबलों में 6 जीत दर्ज की है. दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस ने 9 मैचों में 5 जीत हासिल की है और टीम संतुलित प्रदर्शन कर रही है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. इस सीजन में गुजरात टाइटंस की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं, जबकि पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: SRH vs KKR, IPL 2026 45th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 45वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 46वें मुकाबले में दोनों टीमों के लिए जीत बेहद जरूरी है. गुजरात टाइटंस अपने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर आत्मविश्वास से भरी हुई है और इस लय को बरकरार रखना चाहेगी. टीम ने अब तक 9 मुकाबलों में 5 जीत हासिल की है. दूसरी तरफ पंजाब किंग्स को पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था और टीम अब वापसी करने के इरादे से उतरेगी.
गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स हेड टू हेड (GT vs PBKS Head To Head)
आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच अब तक कुल सात मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पंजाब किंग्स का पड़ला भारी रहा हैं. पंजाब किंग्स ने 4 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि गुजरात टाइटंस ने 3 मुकाबले अपने नाम किए हैं. इस सीजन की पहली भिड़ंत में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से हराया था.
गुजरात टाइटंस की टीम इस मुकाबले में संतुलित नजर आ रही है. बल्लेबाजी में साई सुदर्शन और शुभमन गिल से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी. मिडिल ऑर्डर में जोस बटलर और शाहरुख खान टीम को मजबूती देंगे. वहीं गेंदबाजी में राशिद खान और कगिसो रबाडा अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ पंजाब किंग्स की टीम में श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टोइनिस और नेहल वढेरा जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.
गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच 46वां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा. (GT vs PBKS 46th Match Date And Venue)
टाटा आईपीएल 2026 का 46वां मुकाबला आज यानी 3 मई को गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.
भारत में गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं. (GT vs PBKS 46th Match Live TV Channel Telecast In India)
टाटा आईपीएल 2026 का 46वां मुकाबला आज यानी 3 मई को गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.
भारत में गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें. (Where To Watch GT vs PBKS 46th Match Live Streaming In India)
टाटा आईपीएल 2026 का 46वां मुकाबला आज यानी 3 मई को गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (GT vs PBKS 46th T20 Match Playing Prediction)
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और मानव सुथार.
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कॉनॉली, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.
नोट: गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम बनाम पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.




