#Social
Haryana : रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का कटा शव

Haryana हरियाणा: महिला की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को टुकड़ों में काटकर रोहतक-दिल्ली रेलवे लाइन के पास फेंक दिया गया। गुरुवार शाम साढ़े छह बजे महिला का धड़ और एक हाथ खुले में पड़ा मिला। महिला को केमिकल डालकर जलाने की भी कोशिश की गई।
मृतका की उम्र 35 से 40 साल के बीच बताई जा रही है, लेकिन अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव के टुकड़ों को जांच के लिए पीजीआई के शवगृह में रखवा दिया गया है। अब शुक्रवार को पुलिस आसपास के इलाके में फिर से तलाशी अभियान चलाएगी।
जीआरपी के अनुसार, गुरुवार शाम युवक ने डायल 112 पर कॉल कर सूचना दी कि दिल्ली-रोहतक रेलवे मार्ग पर पीजीआईएमएस क्वार्टर के पीछे एक महिला का सिर कटा शव पड़ा है। उसका एक कटा हुआ हाथ पास में पड़ा है। सूचना मिलने पर जीआरपी थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और शव के टुकड़ों को कब्जे में ले लिया। दोनों टुकड़ों को केमिकल डालकर जलाने की भी कोशिश की गई थी। पुलिस को शक है कि महिला की हत्या किसी दूसरी जगह की गई है। इसके बाद शव के टुकड़ों को यहाँ लाकर फेंका गया है। जीआरपी ने मृतका का शव फेंकने वालों की तलाश शुरू कर दी है। आज शव के बचे हुए टुकड़ों को ढूँढने की कोशिश की जाएगी।
एकता कॉलोनी निवासी राहुल ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ घूमने के लिए घर से निकला था। जब वह रेलवे लाइन के पास पीजीआई क्वार्टर के पास पहुँचा, तो उसने महिला का कटा हुआ हाथ पड़ा देखा। एक पल के लिए तो वह डर गया। थोड़ी दूरी पर सिर कटा धड़ भी पड़ा था, लेकिन पैर गायब थे। इसके बाद उसने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।रेलवे लाइन पर हाथ और धड़ मिलने की सूचना मिली थी। हम शरीर के बचे हुए टुकड़ों की तलाश कर रहे हैं। लापता महिला के बारे में हम आसपास के जिलों की पुलिस से भी संपर्क कर रहे हैं।




