Haryana Shocker: हरियाणा में दिल दहला देने वाला मर्डर.. प्रेम संबंध टूटने के बाद युवक ने महिला की बेरहमी से की हत्या

Haryana Shocker: हरियाणा में दिल दहला देने वाला मर्डर.. प्रेम संबंध टूटने के बाद युवक ने महिला की बेरहमी से की हत्या

Photo- Pixabay

Haryana Murder Case: हरियाणा के यमुनानगर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. यहां एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई. आरोप है कि हत्या महिला के पूर्व प्रेमी ने की. पहचान छुपाने के इरादे से आरोपी ने महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया और उसके कपड़े भी उतार दिए, ताकि शव की पहचान न हो सके. पुलिस को महिला का शव क्षत-विक्षत हालत में बरामद हुआ.

ये भी पढें: Deoria Road Accident: बाइक सवार को पीछे से कार ने मारी टक्कर, गिरने पर दूसरी गाड़ी ने उड़ाया, बच्चा और शख्स हुए घायल, देवरिया में भीषण सड़क हादसा: VIDEO

रिश्ते में दरार बनी हत्या की वजह

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक फुरकान उर्फ बिलाल का महिला के साथ करीब दो साल तक प्रेम संबंध था. बाद में युवक की शादी कहीं और तय हो गई, जिसके बाद दोनों के बीच रिश्ते खत्म हो गए. बताया जा रहा है कि महिला इस बात से नाराज थी और लगातार आरोपी पर शादी करने का दबाव बना रही थी. इसी तनाव के चलते युवक ने खौफनाक साजिश रची.

ड्राइव के बहाने ले जाकर की हत्या

पुलिस के मुताबिक 6 दिसंबर को आरोपी महिला को घुमाने के बहाने कार में बैठाकर ले गया. रास्ते में उसने महिला की हत्या कर दी. इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए सिर अलग किया गया और कपड़े हटा दिए गए. आरोपी को लगा कि इस तरह शव की पहचान नहीं हो पाएगी और वह बच निकलेगा.

आरोपी तक ऐसे पहुंची पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच टीम का गठन किया. कॉल डिटेल, लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर महिला के कपड़े भी बरामद किए गए, जिससे पुलिस का शक पुख्ता हो गया.




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button