#Social

Himachal: भाजपा को अप्रैल में मिलेगा नया चेहरा


Hospice. धर्मशाला। अप्रैल माह के मध्यम में भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक प्रस्तावित है। इससे पहले बीजेपी अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन से पहले भाजपा देश भर में सभी राज्य अध्यक्षों के चुनावों का कार्य पूर्ण करने वाली है। देश के आधे से अधिक राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों के चुनावों की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है जबकि शेष बचे राज्यों में आने वाले कुछ समय में यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। बीजेपी के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के अपने राज्य में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना अभी बाकी है। नड्डा इन दिनों अपने घर बिलासपुर आए हुए हैं। इनता ही नहीं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह जो हिमाचल मामलों के प्रभारी हैं वह भी इन दिनों हिमाचल सहित कांगड़ा

प्रवास पर हैं।

सौदान सिंह अपने प्रवास के दौरान पार्टी के विभिन्न वर्गों के वरिष्ठ नेताओं से बिना बैठकों के अनौपचारिक बातचीत कर संगठनात्मक चुनावों सहित अन्य मसलों को लेकर टोह ले रहे हैं। यानी प्रदेश अध्यक्ष के चुनावों से पहले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह का हिमाचल आना और कुछ नेताओं के साथ चर्चा करना बेहद खास माना जा रहा है। यानी पुराने नेताओं, कांग्रेस से भाजपा में आए नेताओं सहित पार्टी के भीतर सियासी संतुलन साधने को लेकर सौदान सिंह हर पहलु पर मंथन कर रहे हैं, जिससे भविष्य में वर्ष 2027 के चुनावों की दृष्टि से प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को किया जा सके। भाजपा अपने नए प्लान के तहत प्रदेश के किस नेता पर अपना विश्वास जताती है जो सबको साथ लेकर चल सके। भाजपा जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने के लिए भी हर पहलू पर विचार कर रही है। इतना ही नहीं पार्टी में कांग्रेस से शामिल हुए विधायकों व अन्य नेताओं सहित नए व पुराने कार्यकर्ताओं में समन्वय बनाने की चुनौती को भी नए अध्यक्ष को पार करना पड़ेगा। ऐसे मेंं पार्टी से नाराज चल रहे नेताओं पर निर्णय लेना भी बीजेपी के समक्ष मौजूदा दौर में एक बड़ा चैलेंज है। इन सारे हालात को देखते हुए भाजपा के भीतर राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर मंथन के बाद ही प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button