#Social
IGMC से इस वर्ष नौ डाक्टर होंगे सेवानिवृत्त

Shimla. शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज व अस्पताल से इस वर्ष 2025 में नौं विभाग सदस्य सेवानिवृत हो रहें है। जानकारी के अनुसार आईजीएमसी अस्पताल के फिजियोलॉजी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डाक्टर एएस आशिमा शर्मा 31 मई को, सर्जरी विभाग के प्रोफेसर डाक्टर ध्रुव शर्मा 31 जुलाई को, जनरल मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डाक्टर प्रेम मछान 31 अगस्त को, रेडियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डाक्टर विजय ठाकुर भी 31 अगस्त को, सर्जरी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डाक्टर वेद कुमार शर्मा 30 सितंबर को, एनेस्थीसिया विभाग के प्रोफेसर और प्रमुख डाक्टर सुरिंदर सिंह भी 30 सितंबर को, पीडियाट्रिक्स विभाग के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष डाक्टर राकेश शर्मा 31 अक्तूबर को, इमरजेंसी मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डाक्टर प्रमोद जारेट भी 31 अक्तूबर को और कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डाक्टर नरिंदर महाजन इस वर्ष के नवंबर महीने की 30 तारीख को अस्पताल से सेवानिवृत्त होंगें। उक्त डाक्टर के सेवानिवृत होने के बाद अगर खाली पद नहीं भरे तो अस्पताल के अन्य स्टाफ पर अतिरिक्त काम का बोझ पड़ेगा।




