छत्तीसगढ़ के इस जिले में किसान के आत्महत्या मामले में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दिए जांच के आदेश…

दुर्ग । जिले के मचांदूर गांव निवासी दुर्गेश निषाद ने फसल खराब होने के बाद सुसाइड कर लिया। मौत से पहले लिखे सुसाइड नोट में किसान ने मौत की वजह बताई है। वहीं अब इस मामले में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने जांच के आदेश दिए हैं। किसान के खुदकुशी करने के मामले में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कारवाई की जाएगी। हम किसान के परिजनों से मिलने जाएंगे।




