#Social

IPL मैच: शिल्ला से आएं, सकोह से लौट जाएं


Hospice. धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में गुरुवार को पंजाब किंग्स व दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर 22 हजार से अधिक दर्शकों सहित वीवीआईपी व वीआईपी मेहमान धर्मशाला में पहुंचेंगे। इस दौरान शहर में अतिरिक्त पांच हजार से अधिक वाहनों की आवाजाही होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके चलते पुलिस विभाग कांगड़ा की ओर से विस्तृत ट्रैफिक प्लान बनाया गया है। धर्मशाला शहर को पूरी तरह से दोपहर करीब दो बजे के बाद ट्रैफिक नियमों के तहत ही चलाया जाएगा। इसमें कांगड़ा-मटौर से सभी वाहन शिल्ला से आएंगे, जबकि वाहनों की वापसी रेडक्रॉस चौक-कचहरी से सकोह धर्मशाला-गगल रोड में की जाएगी। कालेज-स्टेडियम रोड में मात्र एमरर्जेंसी व वीवीआईपी वाहनों की आवाजाही होगी, जबकि अन्य वाहनों को पूरी तरह से मनाही रहेगी। जबकि मालवाहक वाहनों को मैच वाले दिन यानी गुरुवार को प्रवेश नहीं करने दिया

जाएगा।

मैच दिनों में धर्मशाला पहुंचने के लिए कांगड़ा-पठानकोट की तरफ से आने वाले सभी वाहनों को गगल-चैतडू व मटौर-बगली से बाया ढगवार-शीला दाड़ी होते हुए धर्मशाला के लिए भेजा जाएगा। हालांकि इसमें रूटीन में चलने वाली बसों को मुख्य सडक़ मार्ग से आवाजाही कर सकेंगी। हालांकि इसमें कचहरी-बोर्ड व रेडक्रॉस बस स्टॉप में बसें रोककर सवारियां बिठाने उतारने की अनुमति नहीं होगी। इसी तरह धर्मशाला-मकलोडग़ंज से कांगड़ा की तरफ जाने वाले सभी वाहनों को रेडक्रॉस चौंक-कचहरी-सकोह से होते हुए वापसी करनी होगी। इसमें पालमपुर की तरफ जाने वाली रूटीन वाहन उसी तर्ज पर आवाजाही कर सकेंगे। पालमपुर-चामुंडा की तरफ से आने वाले छोटे वाहनों को जोरावर मैदान में पार्किंग प्रदान की जाएगी, वंहा से शटल बसों से दर्शक स्टेडियम तक पहुंच पाएंगे। साथ ही कांगड़ा की तरफ से शिल्ला चौक से आने वाले वाहनों को दाड़ी मेला मैदान व अचीर्वस हब स्कूल की पार्किंग प्रदान की जाएगी। शटल बसें पुलिस मैदान के गेट पास यात्रियों को उतारेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button