IPL 2021 : CSK के लिए बुरी खबर, ये धुआंधार बल्लेबाज हुआ चोटिल …
IPL 2021: Bad news for CSK, this swashbuckling batsman got injured.
दिल्ली. 19 सितंबर से UAE में IPL 2021 के दूसरे फेस शुरु होने वाला है. IPL 2021 के दूसरे फेस में टूर्नामेंट का पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा. लेकिन अब मैच से कुछ दिन पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से एक बुरी खबर सामने आ रही है.
चेन्नई सुपर किंग्स के धुआंधार बल्लेबाज Faf du Plessis चोटिल हो गए हैं. दक्षिण अफ्रीका के धुरंधर Faf du Plessis को बारबाडोस रॉयल्स के खिलाफ कैरेबियन प्रीमियर लीग के मुकाबले से पहले ग्रोइन में चोट लग गई थी. हालांकि Faf du Plessis की यह चोट कितनी गंभीर है, यह अभी साफ नहीं हैं.
Faf du Plessis कैरेबियन प्रीमियर लीग में सेंट लूसिया किंग्स के कप्तान हैं. उनकी गैरमौजूदगी में सेंट लूसिया किंग्स के लिए आखिरी मुकाबले में आंद्रे फ्लैचर ने कप्तानी की थी. सीपीएल के पहले सेमीफाइनल में सेंट लूसिया किंग्स का मुकाबला ट्रिनबागो नाइट राइडर्स से होना है.
सीपीएल में किंग्स के लिए Faf du Plessis का प्रदर्शन अच्छा रहा है और सबसे ज्यादा रन के मामले में वह तीसरे नंबर पर हैं. Faf du Plessis ने 9 मैचों में 277 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक शामिल है. अप्रैल-मई में हुए IPL के पहले हाफ में भी Faf du Plessis के बल्ले से काफी रन निकले थे.
ये है IPL में शानदार रिकॉर्ड
चेन्नई के लिए इस सीजन में अब तक 7 मैच में उन्होंने 64 की औसत और 145.45 की स्ट्राइक रेट से 320 रन बनाए हैं. जिसमें चार अर्धशतक शामिल हैं. Faf du Plessis आईपीएल के उन विदेशी खिलाड़ियों में शुमार हैं, जो लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हैं. Faf du Plessis के नाम 91 IPL मैचों में 34.96 की औसत और 131.03 की स्ट्राइक रेट से 2622 रन दर्ज हैं. इसके अलावा फील्डिंग में भी उनका अहम योगदान रहता है, अभी तक Faf du Plessis इस टूर्नामेंट में 59 कैच लपक चुके हैं.




