IPL: IPL में आज डबल हेडर..दिन में कोलकाता का सामना दिल्ली से.. शाम को करो या मरो के मुकाबले में पंजाब-हैदराबाद भिड़ेंगे

IPL: 2020 : आईपीएल के 13वें सीजन में आज डबल हेडर है। पहला मुकाबला अबु धाबी में दोपहर 3:30 बजे कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। इसके बाद दुबई में शाम 7:30 बजे करो या मरो के मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी।

प्ले-ऑफ के लिए अपनी उम्मीदें कायम रखने के लिए कोलकाता का मुकाबला फॉर्म में चल रही दिल्ली से होगा। कोलकाता को पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सीजन के सबसे छोटे स्कोर पर रोक दिया था। दिल्ली इस मैच को जीतकर प्ले-ऑफ में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। वहीं, कोलकाता इस मैच को जीतकर टूर्नामेंट में बना रहना चाहेगी।
इसके बाद किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के लिए टूर्नामेंट में बने रहने के लिए इस मैच को जीतना जरूरी है। हारने वाली टीम को प्ले-ऑफ के लिए अपने बचे सभी मैच जीतने होंगे।




