#Social

Kushinagar: ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बाल खिलाड़ी हुए सम्मानित


Kushinagar राजापाकड़/कुशीनगर: गत 10 अक्टूबर को दुदही विकास खंड के गौरीश्रीराम मिनी स्टेडियम में आयोजित ब्लाक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के पीटी प्रदर्शन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्राथमिक विद्यालय रायपट्टी चाफ के छात्रों को सम्मानित किया गया।
बुधवार को विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में खिलाड़ियों और उनके परिजनों को विद्यालय परिवार की ओर से मेडल तथा उपहार देकर सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते प्रधानाध्यापक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के बालकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने क्षेत्र तथा गांव का सम्मान बढ़ाया है जो अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादाई होगा। एआरपी अनिल सिंह ने कहा कि बाल खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। प्रधानाध्यापक द्वारा इन्हें सम्मानित कर उत्साह बढ़ाया गया है। ये बच्चे बेसिक शिक्षा विभाग के भविष्य हैं। प्रशिक्षक नरेंद्र मिश्र को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र कुशवाहा, न्याय पंचायत प्रभारी योगेन्द्र शर्मा सहित विद्यालय के सभी अध्यापक तथा अभिभावक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button