क्राइमछत्तीसगढ़शहर एवं राज्य
NMDC में बड़ा हादसा, चट्टान धंसकने से 4 मजदूरों की मौत, कई दबे
दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एनएमडीसी के नए बन रहे एसपी-3 प्लांट में लौह अयस्क की चट्टान धंसने से चार मजदूरों की मौत हो गई. इनमें तीन मजदूर पश्चिम बंगाल और एक मजदूर बिहार के रहने वाले हैं.
हादसे की सूचना के बाद किरंदुल थाना पुलिस, प्रशासन और NMDC के कर्मचारी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं. एसपी गौरव राय ने हादसे की पुष्टि की है. मौके से 3 मजदूरों का शव बरामद कर लिया गया है. एक की बॉडी को निकाला जा रहा है.




