छत्तीसगढ़शहर एवं राज्य

भेंट मुलाकात – छुरिया -चिल्हाटी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी करोड़ों की सौगात

रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान खुज्जी विधानसभा के डोंगरगांव, खुज्जी छुरिया, चिल्हाटी जैसे सुदूर इलाकों में ग्रामीणों से मिले, कहीं ग्रामीणों ने पानी की समस्या बताई उस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल कार्यवाही कर अधिकारियों को रिपोर्ट देने कहा तो कहीं किसान ने भोजन पर आमंत्रित किया तो सहज भाव से किसान के घर भोजन भी खाया. भेंट मुलाकात के दौरान उन्होंने छुरिया, खुज्जी और चिल्हाटी को करोड़ों की सौगात भी दी।
 विधानसभा खुज्जी, ग्राम -छुरिया में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणाएं :-*
1. छुरिया स्थित माँ दंतेश्वरी मंदिर का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण किया जायेगा।
2. मरकाकसा से जोब तक सड़क निर्माण करवाया जायेगा।
3. उमरवाही और गेंदाटोला में सेक्टर स्तरीय महिला प्रशिक्षण भवन बनवाया जायेगा ।
4. तेलिनबांधा और झिथराटोला की हाईस्कूलों को हायर सेकेंडरी में उन्नयन किया जायेगा
5. ग्राम हालेकोसा के आश्रित ग्राम कोलिहाटोला से स्कूल पहुंच मार्ग के मध्य नाला पर पुलिया निर्माण करवाया जायेगा।
6. नेशनल हाईवे क्र. 06 सड़क चिरचारी से जोब तक सड़क के मजबूतीकरण का कार्य करवाया जायेगा।
7. ग्राम भंडारीभरदा जलाशय के जीर्णोद्धार और नहर लाइनिंग कार्य को प्रशासकीय स्वीकृति दी जायेगी ।
8. नगर पंचायत में विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ की घोषणा।
9. उमरदा को तहसील का दर्जा देने की घोषणा की।
खुज्जी विधानसभा के ग्राम चिल्हाटी में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणाएं :-*
1. चिल्हाटी में कॉलेज खोला जायेगा।
2. चिल्हाटी में सहकारी बैंक की शाखा खोली जायेगी।
3. बूढ़ीबंजारी से मक्के आश्रम तक पुल पुलिया सहित मार्ग का निर्माण करवाया जायेगा।
4. गोंदानाला जलाशय का जीर्णोद्धार और नहर लाइनिंग का कार्य करवाया जाएगा।
5. आमाटोला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जायेगा ।
6. ग्राम रेंगाकठेरा और छछानपहरी में उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की जायेगी।
7. ग्राम थुहाडबरी में नदी किनारे पिचिंग का काम करवाया जायेगा।
8. टेकाहर्रा में 33 के.वी. का ट्रांसफॉर्मर लगवाया जायेगा ।
9. टेकाहर्रा से मक्के और टेकाहर्रा से कल्लू बंजारी तक पक्की सड़क का निर्माण किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button