#Social
MP : मुख्यमंत्री ने जबलपुर में विष्णु वराह मंदिर में पूजा-अर्चना की

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश :�मुख्यमंत्री मोहन यादव आज शाम मझौली पहुंचे और भगवान विष्णु वराह के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मझौली के खेल मैदान में बनाए गए अस्थाई हेलीपैड पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्वागत संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, सांसद आशीष दुबे, विधायक अजय विश्नोई और भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल ने किया। जबलपुर जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर स्थित इस मंदिर का निर्माण 11वीं शताब्दी में हुआ था। कालांतर में नष्ट हो चुके कलचुरी कालीन इस मंदिर का 18वीं शताब्दी में पुनर्निर्माण किया गया। मंदिर राज्य संरक्षित स्मारकों में शामिल है।




