क्वारंटीन सेंटर में एक और मौत, छठी मौत से उठे सवाल
मुंगेली में आज क्वारंटीन सेंटर में एक श्रमिक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अन्य प्रदेश से लौटा था तथा दो दिन से उसकी तबियत बेहद खराब थी। प्रदेश में यह छठा मामला है जब क्वारंटीन सेंटर में मौत हुई है। युवक की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है अथवा किसी और वजह से इसकी जांच शुरू कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि मुंगेली के पंडरभट्ठा में युवक क्वारंटीन सेंटर में युवक पिछले तीन दिनों से था। युवक पुणे से लौटा था तथा पिछले दो दिनों से उसकी तबीयत बेहद खराब थी। इससे पहले भी सांरगढ़ में एक श्रमिक ने फांसी लगाकर जान दे दी थी इसके अलावा बीते दो सप्ताह में मुगेंली, बालोद, बलरामपुर, बेमेतरा में क्वारंटीन सेंटर्स में मौतें होने का मामला सामने आया था।




