छग में दिखा काला तेंदुआ, कैमरे में कैद हुई तस्वीरें
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अचानकमार टाइगर रिजर्व में ट्रैप कैमरों ने ब्लैक पैंथर को कैमरे में कैद किया है। अचानकमार टाइगर रिज़र्व में इसके देखे जाने से छत्तीसगढ़ यह वन्य जीव के लिए अच्छा संकेत है। टाइगर रिजर्व प्रबंधन इसे लेकर हैरान इसलिए नहीं है। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले ब्लैक पैंथर की कुछ और तस्वीरें भी सामने आई थीं।
टाइगर रिजर्व से मिली तस्वीरों के अध्ययन में डॉक्टरों ने पाया कि तेंदुए के शरीर में मैलेनिन ज्यादा होने से इसका रंग काला दिखाई देता है। यह कोई दूसरी प्रजाति का नहीं है। आईएफएस प्रवीण कास्वान ने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुवे लिखा है कि यह बघीरा बिल्कुल भी शर्मीली नहीं है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अचनकमार टाइगर रिजर्व में ट्रैप कैमरों द्वारा मौज-मस्ती करते इस मृग तेंदुए को कई बार तस्वीरों में कैद किया गया। आप देखिए कई लोग इसे अपने बचपन के चर्चित धारावाहिक मोगली के पल के साथ जोड़ेंगे।
आपको बता दें कि अचानकमार टाईगर रिजर्व में फोर फेस मानिटरिंग हुई है जिसके तहत 25 दिनों की इस गणना के दौरान टाइगर रिजर्व के कोर व बफर जोन में 650 कैमरे लगाए गए थे। एक जगह पर दो कैमरे लगाए गए। अब धीरे- धीरे इन कैमरों में लगे चिप में कैद तस्वीरों को कम्प्यूटर में सेव किया जा रहा है। जिससे सुखद तस्वीरें सामने आ रहीं है।



