धान खरीदी – फिर से पर्चा पट्टा की मांग से किसानों में आक्रोश, सोशल डिस्टन्सिंग पालन नहीं संक्रमण का खतरा
छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज से धान खरीदी शुरू हो चुकी है… पूरे एक महीने देरी से शुरू हुई धान खरीदी को लेकर प्रदेश में सियासत पहले ही तेज है। वहीं शासन प्रशासन के द्वारा धान खरीदी को लेकर तमाम तैयारिया करने के दावे भी किए गए जो धरातल पर खोखले साबित हो रहे हैं।
बात करें राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ के ग्राम पंचायत अछोली धान खरीदी केंद्र की तो यहां कल सुबह से ही अव्यवस्था का आलम दिखाई दिया… जहा टोकन वितरण के बाद भी किसानों में जम कर आक्रोश देखने को मिला और लंबी कतार भी देखने को मिली…. किसानों ने बताया कि 27 तारीख को 120 किसानों का टोकन जारी किया गया था जिसकी एंट्री रजिस्टर में भी की गई है जिसके बाद किसानों ने बताया कि उसे अमान्य करते हुए फिर से पर्चा पट्टा मांगा जा रहा है…. जिस के कारण इस कोरोना काल में किसानों की लंबी कतार लग गई।
वहीं समिति द्वारा ना तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाया जा रहा है , ना तो सेनेटाइजेशन की व्यवस्था देखने को मिली… वहीं स्वयं किसान भी बिना मास्क पहने ही दिखाई दिए… जिसके बाद यह प्रश्न उठना स्वाभाविक है कि अगर ऐसे में कोरोना महामारी का विस्तार होता है तो उसका जवाबदार आखिर कौन होगा।



