#Social

Pandal में रास्ते में रखे सामान को हटाने के सख्त निर्देश


Chamba. चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के दौरान व्यापारिक गतिविधियों के संचालन हेतु चौगान नंबर-एक में निर्मित अस्थायी पंडाल में लोगों की पैदल आवाजाही के रास्तों का तहबाजारी कमेटी के सदस्यों ने औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान तहबाजारी कमेटी ने कुछेक जगह रास्ते में कारोबारियों द्वारा रखे सामान को हटाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कारोबारियों को लोगों की आवाजाही वाले रास्तों में सामान न रखने की सख्त हिदायत भी दी। अन्यथा आगामी दिनों में सामान जब्त करने से भी गुरेज नहीं किया जाएगा। इस निरीक्षण के दौरान अस्थायी पंडाल में पैदल आवाजाही के लिए निर्मित अन्य रास्तों की चौड़ाई मानकों के अनुरूप पाई गई है। इस निरीक्षण के दौरान अस्थाई पंडाल का जिम्मा संभालने वाले ठेकेदार ने तहबाजारी

कमेटी को आश्वस्त किया है।

किसी भी कारोबारी को रास्ते में सामान रखने नहीं दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष अस्थायी पंडाल में आवाजाही के रास्ते काफी तंग थे। इसकी वजह से लोगों को आवाजाही करने में काफी परेशानी हो रही थी। इस बार प्रशासन ने ठेकेदार को अस्थायी पंडाल का निर्माण करने से पहले ही खुले रास्ते बनाने के निर्देश जारी कर दिए थे। इस निर्देशों की पालना का सुनिश्चित बनाने के लिए तहबाजारी कमेटी की टीम रोजाना पैदल आवाजाही के रास्तों की जांच कर रही है। सोमवार को भी तहबाजारी कमेटी टीम ने रास्तों की चौड़ाई को लेकर जांच पड़ताल की। इस दौरान सिर्फ दो रास्तों में सामान रखा हुआ मिला, जिसे वहां से हटा दिया गया। उधर, एसडीएम चंबा अरुण शर्मा ने बताया कि अस्थायी पंडाल में पैदल आवाजाही वाले रास्तों का रोजाना निरीक्षण किया जा रहा है। सोमवार को निरीक्षण के दौरान कुछ जगह सामान रखा हुआ था उसे वहां से हटा दिया गया है, जबकि अन्य रास्तों की चौड़ाई दस फुट पाई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button