#Social
Payal के सिर पर सजा एक और ताज़, समाज सेवा के लिए फ़िर मिला सम्मान

Bilaspur,छत्तीसगढ़। पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन की अध्यक्षा पायल लाठ समाजसेवा की मिसाल बन चुकी हैं। उनके पास सम्मान, अवार्ड की लम्बी फेहरिश्त है। न्यूज़ इनसाइट केयर फाउंडेशन के तत्वावधान में लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में पायल शब्द को केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के हाथों सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला और बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडेय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ में समाजसेवा के क्षेत्र में पायल लाठ को समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया।




