#Social

PM मोदी ने मेट्रो में की सवारी, देखें VIDEO…


New Delhi. नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने थाणे में 32 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने मुंबई मेट्रो लाइन 3 के बीकेसी से आरे जेवीएलआर सेक्शन के बीच मेट्रो ट्रेन से यात्रा की। इससे पूर्व थाणे में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस सबसे पुरानी पार्टी है। कांग्रेस सबसे भ्रष्ट और बेईमान पार्टी है। उन्होंने इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने तो हद ही कर दी है। कांग्रेस सरकार ने हिमाचल प्रदेश में शौचालय पर कर लगाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button