Pune MHADA Lottery 2025 Result: पुणे म्हाडा 4,186 घरों के लिए कल निकलेगी लॉटरी, जानें कब और कैसे देखें रिजल्ट

Pune MHADA Lottery 2025 Result: पुणे म्हाडा 4,186 घरों के लिए कल निकलेगी लॉटरी, जानें कब और कैसे देखें रिजल्ट

म्हाडा/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: X)

पुणे: महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (Maharashtra Housing and Area Development Authority) यानी म्हाडा (MHADA) के पुणे बोर्ड (Pune Board) ने घोषणा की है कि 4,186 फ्लैटों की बिक्री के लिए लॉटरी का परिणाम मंगलवार, 10 फरवरी 2026 को जारी किया जाएगा. यह ड्रा दोपहर 12 बजे पुणे के जिला परिषद स्थित शरद चंद्र पवार हॉल में कम्प्यूटरीकृत प्रणाली के माध्यम से निकाला जाएगा. म्हाडा के अध्यक्ष शिवाजीराव अधलराव पाटिल इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे. उनके साथ म्हाडा के उपाध्यक्ष और सीईओ संजीव जायसवाल भी उपस्थित रहेंगे. ड्रा प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शी बनाने के लिए कंप्यूटर आधारित रैंडम सिलेक्शन सिस्टम का उपयोग किया जाएगा. यह भी पढ़ें: MHADA Lottery 2026: मुंबई में 120 फ्लैट्स की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया टली, नई तारीख का इंतज़ार; जानें देरी की वजह और पूरी डिटेल

जिन क्षेत्रों के लिए ड्रा निकाला जा रहा है, उनमें शामिल हैं:

  • पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम (PMC/PCMC)
  • पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (PMRDA)
  • सोलापुर, कोल्हापुर और सांगली जिले

पुणे म्हाडा 4,186 घरों के लिए कल निकलेगी लॉटरी

आवेदकों की संख्या और चुरशी का मुकाबला

इस लॉटरी के लिए आवेदकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया है. आंकड़ों के अनुसार:

  • कुल प्राप्त आवेदन: 2,58,832
  • पात्र आवेदक (जिन्होंने डिपॉजिट जमा किया): 2,15,965
  • कुल फ्लैट्स: 4,186

इसका मतलब है कि एक घर के लिए औसत 50 से अधिक उम्मीदवार कतार में हैं, जिससे मुकाबला काफी कड़ा होने वाला है.

फ्लैट्स का वर्गीकरण

म्हाडा ने पिछले साल 11 सितंबर को इन घरों के लिए विज्ञापन निकाला था. योजना के तहत फ्लैट्स को दो मुख्य श्रेणियों में बांटा गया है:

म्हाडा के मुख्य अधिकारी राहुल साकोरे ने बताया कि जो आवेदक व्यक्तिगत रूप से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकते, उनके लिए लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है. आवेदकों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक यूट्यूब लिंक भेजा जाएगा, जिसके जरिए वे घर बैठे ड्रा की प्रक्रिया लाइव देख सकेंगे.

इसके अतिरिक्त, ड्रा संपन्न होने के कुछ समय बाद सफल उम्मीदवारों की सूची म्हाडा की आधिकारिक वेबसाइट housing.mhada.gov.in पर भी अपलोड कर दी जाएगी.




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button