Raipur Breaking: गांजा तस्करी करते गांजा तस्कर संदीप श्रीवास गिरफ्तार

साइबर यूनिट को सूचना मिली कि थाना गंज क्षेत्र के नहरपारा रोड स्थित आत्मानंद स्कूल के बाजू में एक युवक थैले में गांजा लेकर कहीं जाने की फिराक में खड़ा है। इस सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, संदीप मित्तल, संजय सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक केशरी नंदन नायक के मार्गदर्शन में तत्काल कार्रवाई करते हुए टीम ने संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर पकड़ा।
आरोपी के खिलाफ थाना गंज में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 100/25, धारा 20(B) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की कड़ी में अन्य आरोपियों के बारे में गहन पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई में निरीक्षक यशवंत सिंह, निरीक्षक परेश कुमार पांडेय, उप निरीक्षक मुकेश सोरी सहित एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट एवं थाना गंज की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।




