#Social

Raipur Breaking: चाकू दिखाकर धमकाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार


Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराधों पर अंकुश लगाने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक नग लोहे का चाकू भी जब्त किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद सैफी पिता मोहम्मद शराफत, उम्र 19 वर्ष, निवासी बड़े ईदगाह भाटा, थाना आजाद चौक, जिला रायपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 239/2025 धारा 296, 331(6), 351(2) भारतीय न्याय संहिता एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button