Raipur Breaking: सूने मकान का ताला तोड़कर की लाखों की चोरी, 2 चोर गिरफ्तार

लटका हुआ था। अंदर जाने पर देखा तो घर का सभी सामान बिखरा हुआ था तथा घर में रखंे एल सी डी, लैपटॉप, सांउड सिस्टम, कारवां सहित अन्य समान नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के सूने मकान का ताला तोड़कर कमरे अंदर प्रवेश कर उक्त मशरूका को चोरी कर ले गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना राखी में अपराध क्रमांक 06/25 धारा 305, 331(4) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। चोरी की घटना को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंभीरता से लेते हुये थाना प्रभारी राखी को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया।
आरोपी छोटू टण्डन उर्फ छिंदी एवं रितेश खुंटे के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों की पतासाजी करते हुये प्रकरण में आरोपी छोटू टण्डन उर्फ छिंदी एवं रितेश खुंटे को पकड़कर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। आरोपी छोटू टण्डन उर्फ छिंदी एवं रितेश खुंटे को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एलईडी टी.व्ही., साउंड सिस्टम, लैपटॉप एवं अन्य सामान जुमला कीमती लगभग 80,000/- रूपये जप्त कर दोनों आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। प्रकरण में संलिप्त एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।




