RAIPUR : NDA की प्रवेश परीक्षा में सफल हुए प्रयास आवासीय विद्यालय के सात छात्रो को सीएम बघेल और डॉ. टेकाम ने दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़। सीएम भूपेश बघेल और अनुसूचित जाति एवं जनजाति मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने NDA की प्रवेश परीक्षा में छत्तीसगढ़ के सफल छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। NDA की प्रवेश परीक्षा में सफल सभी 07 छात्र अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग द्वारा प्रदेश में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय रायपुर से हैं। सफल छात्रों में सौम्य गोपाल, मनीष साहू, तुषार ध्रुव, अमोल कुमार उरकुड़े, सुनील केरकेट्टा, राहुल कुम्भकार तथा वोमेश रात्रे शामिल हैं।




