रायपुर : कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर अस्पताल वार्ड में लगा रहा था राउंड,..डॉ भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय मेकाहारा

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित प्रदेश के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल डॉ भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय मेकाहारा में एक डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आयी है। जानकारी के अनुसार कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी डॉक्टर वार्ड का राउंड ले रहा था। इस बात की खबर लगते ही अंबेडकर अस्पताल में हड़कंप मच गया है।

बता दें कि सर्जरी वार्ड के डॉक्टर तन्मय अग्रवाल को स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस दिया है। कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर ने महामारी अधिनियम का उल्लंघन किया है। इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग की एक बड़ी लापरवाही उजागर की है।

Related Articles

Back to top button