रायपुर: भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक आज, विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर हो सकती है चर्चा

रायपुर । विधानसभा के विशेष सत्र से पहले मुख्यमंत्री निवास में भूपेश कैबिनेट की बैठक होने वाली है. बैठक में धान खरीदी और नए कृषि कानून को लेकर चर्चा संभव है. इसके साथ ही 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर दी जाने वाली सौगात पर भी बात हो सकती है.
गौरतलब है कि छ्त्तीसगढ़ विधानसभा का 2 दिवसीय विशेष सत्र 27 और 28 अक्टूबर को रखा गया है. इस दो दिवसीय सत्र में प्रश्नकाल नहीं होगा.
कैबिनेट बैठक के संबंध में संसदीय कार्यमंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि विधेयकों को मंजूरी के लिए कैबिनेट की बैठक होगी. इसके बाद सदन में विधेयकों को पारित कराया जाएगा, उन्होंने कहा कि नए कृषि कानून का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है.



