रायपुर: श्रम मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया ने राज्य सभा सांसद से दिल्ली में की सौजन्य मुलाकात….

रायपुर ।नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया ने राज्यसभा सांसद और छत्तीसगढ़ के प्रभारी पी.एल. पुनिया से सौजन्य मुलाकात की ।
डॉक्टर डहरिया ने श्री पुनिया को पुनः छत्तीसगढ़ के प्रभारी एवं सीडब्लूसी के सदस्य बनाये जाने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि पी एल पुनिया के नेतृत्व में ही प्रदेश कांग्रेस चुनाव जीतकर सरकार बनाई है। पी एल पुनिया के मार्गदर्शन में ही सरकार और संगठन बेहतर तालमेल, समन्वय और सामंजस्य के साथ चल रही है।




