MBBS कोर्स की स्कॉलरशिप के नाम पर धोखाधड़ी, विभाग की बनायी फर्जी आईडी, लुटे 30-30 हजार

रायपुर। राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिसमे सूर्य रात्रे नामक व्यक्ति ने विभाग की फर्जी आईडी बनायी। उस आईडी के जरिये आरोपी ने अधिकत्तर स्टूडेंट्स से स्कॉलरशिप के नाम पर 30-30 हज़ार की वसूली की। फ़िलहाल अभी यह पता नहीं चल पाया है की आरोपी ने कितने स्टूडेंट्स से पैसे लिए।

ये भी पढ़ें –छग में फूटा कोरोना बम, दो स्कूलों में 3 दर्जन पाए गए संक्रमित, परीक्षा देने साथ बैठे और फैल गया संक्रमण

गौरतलब है कि DME ने घटना की जानकारी मिलते ही SSP के पास आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। वहीं SSP ने मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए तुरंत ही सायबर सेल में आरोपी को ट्रेस करने के निर्देश दिए।

ठगी का मास्टरमाइंड है आरोपी

बता दें कि आरोपी बिल्हा बिलासपुर का रहने वाला है और उसके खिलाफ सम्बंधित थाना में धोखाधड़ी का अपराध दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं मोबाइल नंबर ,ईमेल आईडी के आधार पर आरोपी सूर्या को इस ठगी के खेल का मास्टरमाइंड बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button