बारिश का पानी बढ़ने से टापू में फंसे बंदर, प्रशासन रेस्क्यू में जुटा
कांकेर. कांकेर के दुधावा डैम में फंसे बंदरों के झुंड को बचाने के लिए प्रशासन ने पूरी कसर लगा रखी है। टापू में सैकड़ों बंदर फंसे हुए हैं जिनके पास न तो खाने के लिए कुछ है न ही वहीं से बाहर निकल पा रहे हैं। अब बंदरों के लिए अस्थायी पुल का निर्माण किया जा रहा है।
दरअसल ये बंदर बारिश से पहले से इस टापू पर थे। बारिश में दुधावा नदी मं पानी बढ़ने से डैम ा पानी बढ़ा और अब टापू के चारो तरफ पानी की स्तर इतना ज्यादा हो गया है कि बंदर वहां से निकल नहीं पा रहे हैं। कुछ फल इत्यादि जो टापू पर थे वो खत्म हो चुके हैं। प्रशासन ने इस बात की सुध ली और अब बंदरों का रेस्क्यू करने में जुट गया है। बंदरों को निकालने के लिए अस्थायी पुल का निर्माण किया जा रहा है जिसमें कुछ फल इत्यादि लगाए जाएंगे ताकि बंदर उन फलों के लालच में बाहर आए।




