#Social
Roorkee: यातायात सुरक्षा जागरूकता अभियान कार्यक्रम संपन्न
Roorkee। हरिद्वार। यातायात पुलिस विभाग रुड़की,हरिद्वार उत्तराखंड एवं नेहरू युवा केंद्र हरिद्वार उत्तराखंड युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में यातायात सुरक्षा सप्ताह जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम रुड़की एवं शताब्दी द्वार रुड़कीपर उपस्थित जनसमूह को यातायात के बारे में जानकारी दी गई एवं जागरूक किया गया।



