#Social
Samastipur: फैक्ट्री का बॉयलर फटने से बड़ा हादसा, मजदूर की मौत

Samastipur समस्तीपुर: समस्तीपुर के पूसा रोड स्थित वैनी थाना क्षेत्र के एक एल्युमीनियम फैक्ट्री में बॉयलर फटने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे में कुल तीन मजदूर बुरी तरह घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जबकि पुलिस ने मृतक मजदूर के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बॉयलर फटने के बाद फैक्ट्री के आसपास अफरा-तफरी मच गई. हालांकि सभी मजदूर आसपास के जिले के बताए जा रहे हैं. वहीं, घटना के बाद फैक्ट्री प्रबंधन से जुड़े सभी लोग फरार हो गए. सूचना के बाद मौके पर पहुंची सदर एसडीओ के नेतृत्व में पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है|




