शर्मसार; राजधानी में गैंगरेप की घटना पर बोली पुलिस आरोपी युवती का दोस्त है, अक्सर आते जाते रहते थे
रायपुर। राजधानी में रेप का मामला सामने आया है. जहां रायपुर के मल्टीलेवल पार्किंग में एक नाबालिग के साथ 2 अलग-अलग दिन दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया है. घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस ने 2 दरिंदे समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है. घटना के बाद पुलिस का बयान हैरान कर देने वाला है कि आरोपी युवक युवती का दोस्त है और वे अक्सर यहां आते जाते रहते थे इसका मतलब पुलिस मूकदर्शक बनी देखती रही, उससे भी ज्यादा हैरानी की बात ये है कि जहां ये घटना हुई वह ठीक कमांड सेंटर के नीचे हैं जहां से पुलिस राजधानी के तमाम सीसीटीवी की गतिविधियों पर नजर रखती है
बता दें कि, पुलिस ने मामले में नाबालिग की शिकायत के बाद अविनाश बहरा निवासी अरविन्द नगर, सिकंदर जैन निवासी कांकेर और गौरव राज निवासी आठिया को गिरफ्तार किया है. सभी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने राजधानी के मल्टीलेवल पार्किंग में नाबालिग के साथ लगातार 2 दिन रेप की घटना को अंजाम दिया है. मल्टीलेवल पार्किंग के गार्ड ने पहले अपना हवस का शिकार बनाया. उसके बाद दूसरे दिन दूसरे आरोपी ने भी रेप किया. वहीं एक अन्य आरोपी को सहयोगी की भूमिका को लेकर गिरफ्तार किया गया है.




